कोरोना के नए वेरिएंट की टेस्टिंग के लिए आई किट, ICMR ने दी मंजूरी, जानिए इसके बारे में सबकुछ

By अनुराग गुप्ता | Jan 04, 2022

नयी दिल्ली। कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमीक्रोन' के बढ़ते प्रसार के बीच में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ओमीक्रोन की टेस्टिंग के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने ओमीस्योर किट को मंजूरी दे दी है। ओमीस्योर टेस्टिंग किट को टाटा मेडिकल ने तैयार किया है। मुंबई स्थित टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड ने आरटी-पीसीआर (RT/PCR) किट ओमीस्योर का निर्माण किया है, जिससे कोरोना के नए वेरिएंट के मामलों की टेस्टिंग में काफी समय बचेगा। 

ओमीक्रोन की टेस्टिंग भी कोरोना के दूसरे वेरिएंट की तरह ही होगी। दूसरे आरटी-पीसीआर टेस्ट की ही तरह नाक या मुंह से स्वाब लिया जाएगा और फिर ओमीस्योर किट के माध्यम से 10 से 15 मिनट में जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी। ओमीस्योर से जांच का तरीका कोई अलग नहीं होने वाला है। आपको बता दें कि आईसीएमआर टाटा मेडिकल एंड डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड को ओमीस्योर टेस्टिंग किट के लिए 30 दिसंबर को ही मंजूरी दे दी थी लेकिन इसकी जानकारी आज सामने आई है।

ओमीक्रोन के अबतक 1,892 मामले आए सामने

देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के अब तक 1,892 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 766 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, नए वेरिएंट के महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 मामले सामने आए हैं। इसके बाद दिल्ली में 382, केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 152, और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार का प्रथम जीनोम अनुक्रमण केंद्र शुरू, ओमीक्रोन के मामलों का पता लगाने में मिलेगी मदद 

वहीं दूसरी तरफ कोरोना के एक दिन में 37,379 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,49,60,261 हो गई है। जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,71,830 पर पहुंच गई है।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda