ICMR ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में किया अलर्ट जारी, कहा - 2 महीने रहना होगा सावधान

By सुयश भट्ट | Oct 05, 2021

भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर ICMR ने मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। ICMR ने अगले 2 महीने सावधान रहने की बात कही है। ICMR के मुताबिक बच्चों और टीका नहीं लगवाने वाले लोगों को ज्यादा खतरा होने की आशंका है। इसे लेकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि मध्य प्रदेश पहले से अलर्ट मोड पर है।

विश्वास सारंग ने कहा है कि चाहे वैक्सीन का मामला हो, या अस्पतालों को अपग्रेड करने का मामला हो पूरी तैयारी है। हम सभी केंद्र की सभी गाइडलाइन का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर तीसरी लहर की आशंका होती है तो उसके लिए भी तैयारी है। मंत्री सारंग ने त्योहारों और चुनाव में छूट पर कहा कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुनिश्चित किया है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।

इसे भी पढ़ें:ICMR ने कोरोना से जुड़े तथ्य छिपाए, आपराधिक जांच होनी चाहिए: कांग्रेस 

दरअसल ICMR की तरफ से मध्य प्रदेश के साथ हिमाचल प्रदेश, मिजोरम, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, गोवा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिए कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों के साथ संक्रमण को रोकने के लिए तैयारियां शुरु कर दी है।

प्रमुख खबरें

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता