एक ही मंच से बैंकिंग और बीमा सेवाएं देने की IDBI बैंक की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

नयी दिल्ली। आईडीबीआई बैंक ने वित्तीय क्षेत्र का एक अलग तरीके का समूह बनने की रविवार को घोषणा की। बैंक की योजना एक ही मंच के जरिये बैंकिंग और बीमा सेवाएं मुहैया कराने की है। आईडीबीआई बैंक में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बहुलांश हिस्सेदारी है। आईडीबीआई का स्वामित्व सरकार की जगह एलआईसी के हाथों जाने से बैंक निजी क्षेत्र का उपक्रम हो जाएगा। बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘आईडीबीआई बैंक अपने सभी उपभोक्ताओं को एक ही जगह बैंकिंग और बीमा सेवाएं देने के लिये आवश्यक प्रावधान कर रहा है।

आईडीबीआई बैंक और एलआईसी ने शाखाओं, कार्यालयों तथा कर्मचारियों की साझी संपदा के जरिये एक-दूसरे की कारोबारी विशिष्टता का लाभ उठाना शुरू कर दिया है।’’ बैंक ने कहा कि इन रणनीतिक मुहिमों से बेहतर परिचालन और बेहतर वित्तपोषण का रास्ता प्रशस्त होगा। इससे सरकार और एलआईसी समेत सभी संबंधित पक्षों का धन अधिकतम स्तर पर पहुंचेगा। बैंक ने कहा कि ये रणनीतिक योजनाएं आईडीबीआई और एलआईसी दोनों को कारोबारी विशिष्टता का पूरी तरह लाभ उठाने में सक्षम बनाएंगी।

इसे भी पढ़ें: पुलवामा शहीदों के परिवार की मदद के लिये IDBI मैराथन में पुश-अप करेंगे सचिन तेंदुलकर

बयान में कहा गया, ‘‘इस दिशा में बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक एश्योरेंस के तहत एलआईसी को कॉरपोरेट एजेंट बनाने को मंजूरी दी है।’’इसके तहत एलआईसी के चेयरमैन को बैंक का गैर-कार्यकारी चेयरमैन बनाया गया है। बैंक ने कहा, ‘‘बैंक मौजूदा प्रबंध निदेशक (एमडी) राकेश शर्मा को अगले तीन साल के लिये और एमडी एवं सीईओ बनाने पर विचार कर रहा है।’’

प्रमुख खबरें

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि

Nations League: Cody Gakpo के इंजरी टाइम गोल से Netherlands ने Germany को 1-1 पर रोका