IDBI बैंक का घाटा दूसरी तिमाही में कम होकर 3,459 करोड़ रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2019

मुंबई। संपत्ति गुणवत्ता और मार्जिन में सुधार से एलआईसी के स्वामित्व वाले आईडीबीआई बैंक का घाटा सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में कम होकर 3,459 करोड़ रुपये रह गया।बैंक द्वारा दी गई सूचना में यह जानकारी सामने आई है। बैंक का घाटा इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3,602 करोड़ रुपये था। बैंक पिछले एक साल तक रिजर्व बैंक की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई के अधीन रहा है। 

बैंक प्रबंधन ने कहा है कि उसका घाटा फंसे कर्ज के एवज में 3,425 करोड़ रुपये का ज्यादा प्रावधान किये जाने के बावजूद कम हुआ है। इस राशि से फंसे कर्ज के समक्ष बैंक की प्रावधान राशि कवरेज एक साल पहले के 68.72 प्रतिशत से बढ़कर 91.25 प्रतिशत पर पहुंच गई। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि आलोच्य तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) उसके सकल रिण का 29.43 प्रतिशत रही जो कि एक साल पहले के 31.78 प्रतिशत के मुकाबले कम हुई है। इस दौरान बैंक का शुद्ध एनपीए एक साल पहले के 17.30 प्रतिशत से घटकर 5.97 प्रतिशत रह गया। 

प्रमुख खबरें

Prasidh Krishna की वापसी, 1st ODI में Team India ने Gurnoor Brar और Naman Dhir को उतारा

Delhi Police ने गैंगस्टर Kapil Sangwan के नाम पर रंगदारी मांगने वाले दो आरोपियों को पकड़ा

IIT Bombay छात्र साहिल वाकोडे के पिता न्याय के लिए मुंबई के आजाद मैदान में करेंगे अनशन

Aiden Markram और Tristan Stubbs की South Africa Playing 11 में हुई वापसी