RBI ने IDBI बैंक पर लगा प्रतिबंध हटाया, बैंक के शेयर 18 प्रतिशत चढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2021

नयी दिल्ली।आईडीबीआई बैंक का शेयर शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में करीब 18 प्रतिशत चढ़ गया। आईडीबीआई बैंक करीब चार साल बाद रिजर्व बैंक के त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई (पीसीए) ढांचे से बाहर आया है। इससे बैंक के शेयरों में जोरदार उछाल आया। बीएसई में बैंक का शेयर 17.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44.80 रुपये पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 की मार के बाद आइसक्रीम इंडस्ट्री की शानदार वापसी, 30 से 40 फीसदी बढ़ी ग्रोथ

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में बैंक का शेयर 17.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 45 रुपये पर कारोबार कर रहा था। रिजर्व बैंक ने आईडीबीआई बैंक को मई, 2017 को पीसीए के तहत डॉला था। आईडीबीआई बैंक के प्रदर्शन की 18 फरवरी, 2021 को वित्तीय निगरानी बोर्ड (बीएफएस) की बैठक में समीक्षा की गई।

प्रमुख खबरें

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav

Delhi AQI 369 दर्ज, दिवाली से पहले शहर में छाई धुंध

Commonwealth Games में भारत को स्वर्ण दिलाने वाले पूर्व Hockey कोच Gurdial Singh Bhangu का निधन