Disrespect Signs । कहीं आपका साथी भी तो नहीं कर रहा आपका अपमान? इन संकेतों से करें पहचान

By एकता | May 11, 2023

रिश्ते को सालों साल चलाने के लिए क्या चाहिए? प्यार? नहीं, रिश्ते को सालों साल चलाने के लिए प्यार से ज्यादा इज्जत की जरूरत होती है। बिना इज्जत वाले रिश्ते अंदर से खोखले हो जाते हैं। इसी खोखलेपन के साथ वे आगे बढ़ते हैं और एक गंदे मौड़ पर जाकर खत्म हो जाते हैं। इज्जत की कमी से न सिर्फ रिश्ते ही नहीं बल्कि लोगों का आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास भी खत्म हो जाता है, जिसे वापस पाने के लिए महीनों और सालों का समय गुजर जाता है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice । बोझ बन गया है रिश्ता? इन आसान टिप्स से पॉजिटिव तरीके से करें इसे खत्म

जरूरतों और फीलिंग को नजरअंदाज करना- रिश्ते में रह रहे लोगों पर एक-दूसरे की जरूरतों और फीलिंग का ख्याल रखने की जिम्मेदारी होती है। अगर आपका पार्टनर इन दोनों चीजों को हमेशा नजरअंदाज कर देता है तो एक तरह से ये आपका अपमान है। पार्टनर का आपके प्रति अगर यही व्यवहार कायम रहता है तो ये आगे चलकर आपके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

छोटी-छोटी बातों पर नीचा दिखाना- निजी तौर पर या फिर सार्वजनिक रूप से अगर आपका पार्टनर छोटी-छोटी बातों को लेकर आपको नीचा दिखा रहा है, तो वह आपका सीधा संकेत दे रहा है कि वह आपकी इज्जत नहीं करता है। बुरा लगने, शर्मिंदा होने, दिल दुखने, गुस्सा आने के बावजूद आमतौर पर लोग अपने पार्टनर की इन हकरतों को मजाक समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ये चीजें आपके खुद के लिए अच्छी नहीं है, ऐसे रिश्ते से निकलना बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: Bridgerton Intimacy Tips । जल्दबाजी में उठाना चाहते हैं निजी पलों का भरपूर मजा? सीरीज की इन टिप्स को जरूर आजमाएं

दोस्तों और परिवारवालों की इज्जत नहीं करते- अगर आपका पार्टनर भी आपके परिवारवालों की या दोस्तों की इज्जत नहीं कर रहा है तो इसका सीधा सा मतलब यह है कि वह आपकी भी इज्जत नहीं करता है। जब कोई व्यक्ति किसी से प्यार करता है तो वह अपने पार्टनर के आसपास मौजूद लोगों की भी बराबर इज्जत करता है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत