Israel Hamas Ceasefire । हमास ने रिहा किए 13 इजराइली और चार विदेशी बंधक, IDF ने दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2023

गाजा पट्टी। इजराइल के साथ हुए युद्ध विराम समझौते के तहत हमास ने 13 इजराइली और चार विदेशी बंधकों को रिहा किया है। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी। हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों और इजराइल में फलस्तीनी कैदियों की अदला-बदली के दूसरे दौर के तहत इन बंधकों को रिहा किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Russia-Ukraine War में अब क्या हो रहा है? दोनों देश और लड़ते रहेंगे या Israel-Hamas की तरह युद्धविराम का ऐलान करेंगे?

हमास ने इजराइल पर सात अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला कर करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया था, जिसके बाद इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पट्टी पर हमला किया। इजराइल और हमास के बीच चार दिवसीय युद्ध विराम के दौरान कुल 50 बंधकों और 150 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया जाना है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया