75 आतंकी ठिकानों पर IDF की बड़ी स्ट्राइक, ढेर हुआ हमास का कमांडर बशर थाबेत

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2025

इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने हमास के विकास एवं परियोजना विभाग के एक वरिष्ठ कमांडर बशर थाबेत की मौत की पुष्टि की। हमास के हथियार उत्पादन और अनुसंधान कार्यों की देखरेख के लिए जाने जाने वाले थाबेत, गाजा में चल रहे सैन्य अभियान के तहत एक लक्षित हमले में मारे गए। आईडीएफ के अनुसार, इस अभियान में प्रमुख आतंकवादी ढाँचे को निशाना बनाया गया, जिसमें हथियार निर्माण स्थल और हमास द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सुरंगें शामिल हैं। आईडीएफ के बयान में बताया गया है कि इज़राइली वायु सेना (आईएएफ) ने गाजा में लगभग 75 ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला किया है, जिनमें सैन्य परिसर और सैन्य ठिकाने भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन हमलों का उद्देश्य उन आतंकवादी गतिविधियों को ध्वस्त करना था जो आईडीएफ बलों के लिए तत्काल खतरा पैदा कर रहे थे। "हमने हमास के सैन्य ढांचे के एक बड़े हिस्से का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Syria के सुवेदा में संघर्ष रोकने की घोषणा, क्या सच में थम गई हिंसा?

इस बीच, पूरे क्षेत्र में, ट्यूनीशिया, इराक, तुर्की, लेबनान और मोरक्को सहित कई देशों में गाजा में इज़राइल की कार्रवाई की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने जारी घेराबंदी और इस क्षेत्र में हो रही मानवीय तबाही पर अपना आक्रोश व्यक्त किया है। फलस्तीन क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि रविवार को गाजा में विभिन्न स्थानों पर राहत सहायता की प्रतीक्षा करने के दौरान 85 लोग गोलीबारी में मारे गए। स्वास्थ्य मंत्रालय और स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, सबसे अधिक मौतें उत्तरी गाजा में हुईं, जहां इजराइल के साथ लगने वाली जिकिम सीमा के जरिये उत्तरी गाजा में आ रही राहत सामग्री का इंतजार कर रहे कम से कम 79 फलस्तीनी मारे गए। अस्पतालों के अनुसार, 150 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजराइली सेना ने भीड़ पर गोलियां चलाईं। कुवैत स्पेशलाइज्ड फील्ड हॉस्पिटल के अनुसार, खान यूनिस में शिविर में शरण लेने वाले सात फलस्तीनी मारे गए जिनमें एक पांच वर्षीय बच्चा भी शामिल था। 

इसे भी पढ़ें: अब तो ट्रंप को नोबेल मिल जाएगा? अमेरिका ने इजरायल और सीरिया के बीच करा दिया सीजफायर

उत्तरी गाज़ा में ये गोलीबारी गाजा मानवतावादी कोष (जीएचएफ) से जुड़े सहायता वितरण केंद्रों के पास नहीं हुई। जीएचएफ अमेरिकी और इज़राइल समर्थित समूह है जो फलस्तीनियों को खाद्य सामग्री वितरित करता है। सैन्य प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने लोगों से मुवासी क्षेत्र की ओर जाने का आह्वान किया है। यह क्षेत्र गाजा के दक्षिणी तट पर स्थित एक वीरान तंबू शिविर है जहां बुनियादी सुविधाएं बहुत ही सीमित हैं और इस क्षेत्र को इजराइली सेना ने मानवीय क्षेत्र घोषित किया है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब इजराइल और हमास कतर में युद्धविराम वार्ता कर रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों का कहना है कि इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। इस महीने की शुरुआत में, इजराइली सेना ने कहा था कि गाजा पट्टी के 65 प्रतिशत से अधिक हिस्से पर उसका नियंत्रण है।

प्रमुख खबरें

BJP छोड़ने की अटकलों को Amarinder Singh ने किया खारिज, बोले पार्टी को बात बताना मेरा फर्ज

Asian Games India Win Gold Medal | महिला कबड्डी टीम का स्वर्णिम पंच, भारत ने ईरान को रोमांचक मुकाबले में पछाड़कर जीता तीसरा गोल्ड मेडल

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का छलका दर्द, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं पर लगाया विराम