आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 132.4 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 1,075 करोड़ रुपये हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 26, 2026

नयी दिल्ली, 25 जुलाई निजी क्षेत्र के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 132.4 प्रतिशत बढ़कर 1,075 करोड़ रुपये हो गया। यह बैंक का किसी तिमाही में अब तक का सर्वाधिक शुद्ध लाभ है। बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे की सूचना दी।

समीक्षाधीन तिमाही के अंत तक बैंक का सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) अनुपात घटकर 1.51 प्रतिशत रह गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 1.97 प्रतिशत था। इसी तरह शुद्ध एनपीए अनुपात भी 0.55 प्रतिशत से सुधरकर 0.44 प्रतिशत पर आ गया। जून तिमाही में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन भी बढ़कर 5.96 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5.71 प्रतिशत था।

प्रमुख खबरें

Sagar में जहरीली शराब से 15 मौतों के बाद CM Mohan Yadav ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Bahraich में Indo-Nepal Border के पास 60 लाख रुपये की अफीम जब्त, चार तस्कर अरेस्ट

Delhi Airport पर एक करोड़ रुपये का Ganja बरामद, थाईलैंड से आए यात्री को Customs ने पकड़ा

Aliganj Fire Case: Allahabad High Court ने आरोपी किरायेदार को दी जमानत