Idukki में ESA मुद्दों पर CPI-M का 12 घंटे का बंद, परीक्षाएं स्थगित

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 16, 2026

पारिस्थितिकी संवेदनशील क्षेत्र (ईएसए) और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) द्वारा इडुक्की जिले में बुलाई गई 12 घंटे की हड़ताल शुक्रवार सुबह छह बजे शुरू हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित रहा। पुलिस ने यह जानकारी दी। माकपा की जिला समिति ने फेसबुक पर एक पोस्ट में बताया कि यह हड़ताल ईएसए के संबंध में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार द्वारा सौंपी गई सिफारिशों के आधार पर प्रकाशित भूमि संबंधी नक्शे में अधिक स्पष्टता की मांग को लेकर की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दूध की आपूर्ति और समाचार पत्रों के वितरण पर कोई असर नहीं पड़ेगा तथा इसके अलावा, शादियों और अंतिम संस्कार के लिए लोगों को ले जाने वाले वाहनों को भी हड़ताल से छूट दी जाएगी। वर्गीज ने कहा कि अन्य जिलों से इडुक्की के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की आवाजाही को नहीं रोका जाएगा। इसके अलावा जिले में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को भी हड़ताल से छूट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से हड़ताल करेगी। पुलिस ने हिंसा रोकने के लिए इंतजाम किए हैं और जिले भर के प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, अधिकांश विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि वे शुक्रवार को बंद रहेंगे।

हड़ताल के मद्देनजर, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (डीएचएसई) ने जिले में शुक्रवार को होने वाली उच्चतर माध्यमिक सुधार परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। ये परीक्षाएं राज्यभर में आयोजित की जा रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि इडुक्की जिले में ये परीक्षाएं किसी अन्य दिन आयोजित की जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Saudi के बाद Yemen के Al-Maashiq Presidential Palace पर Houthis ने किया भीषण हमला, प्रधानमंत्री ने भाग कर बचाई अपनी जान

16 October: लॉर्ड कर्जन ने लागू किया था Bengal Partition, देशभर में गूंजा था वंदे मातरम

Rajnath Singh का Congress पर हमला, कहा युवाओं को अराजकता का मोहरा बना रहा विपक्ष

Kerala में वरिष्ठ नागरिकों के बिल का BJP नेता Rajeev Chandrasekhar ने किया स्वागत