दोस्त के बेवकूफाना बयान पर बरसीं इडुल्जी, कहा- उनकी खराब क्रिकेट जानकारी से हैरान हूं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2019

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट महिला टीम की पूर्व कप्तान और प्रशासकों की समिति (सीओए) की सदस्य रहीं डायना इडुल्जी ने अपने खिलाफ फारूख इंजीनियर की ‘बेवकूफाना’ टिप्पणी पर कहा कि 81 वर्ष के पूर्व क्रिकेटर की क्रिकेट को लेकर खराब जानकारी से वह हैरान हैं।

भारत की ओर से 46 टेस्ट और पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले इंजीनियर ने एक समाचार पत्र से बात करते हुए एमएसके प्रसाद की अगुआई वाले पांच सदस्यीय चयन समिति की योग्यता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने साथ ही बीसीसीआई के साथ सीओए के 33 महीने के कार्यकाल को ‘समय की बर्बादी’ बताते हुए कहा था कि तीन सदस्यीय समिति को खेल के बारे में कोई समझ नहीं थी, हालांकि इडुल्जी ने ‘थोड़ा क्रिकेट’ खेला है।

इसे भी पढ़ें: इस तारीख को BCCI हेडक्वार्टर में दूसरी बार पेश होंगे राहुल द्रविड़

भारत की ओर से30 टेस्ट और 34 एकदिवसीय मैच खेलने वाली इडुल्जी ने कहा कि वह मेरे पुराने मित्र हैं। ऐसा व्यक्ति जिसे मैं इतने समय से जानती हूं, मैं हैरान हूं कि उनकी क्रिकेट की जानकारी इतनी खराब है। उम्मीद करती हूं कि ऐसा बेवकूफाना बयान देने से पहले वह कुछ सोच विचार कर लेते। इस बारे में और कुछ नहीं कहना चाहती क्योंकि मैं उनके क्रिकेट का सम्मान करती हूं और उन्हें उस क्रिकेट का सम्मान करना चाहिए जो मैंने खेला है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प