By अभिनय आकाश | Feb 11, 2025
भारतीय सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एक संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) फटने से कम से कम दो सैनिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। यह धमाका दोपहर साढ़े तीन बजे एलओसी के पास हुआ जहां सेना के जवान गश्त अभियान चला रहे थे। विस्फोट के बाद, नियंत्रण रेखा पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू करने के लिए और अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है। एक घायल सैनिक को इलाज के लिए हवाई मार्ग से नजदीकी सेना अस्पताल ले जाया गया है।