जम्मू-कश्मीर के राजौरी में IED को किया गया डिफ्यूज, आतंकवादियों की तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती राजौरी जिले में शक्तिशाली आईईडी का समय रहते पता चलने और उसे निष्क्रिय कर देने से शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-राजौरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैथूनी-दिलोगरा में एक पुलिया के नीचे संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा विस्फोटक लगाया हुआ मिला जिसे सेना के बम निष्क्रिय दस्ते ने सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के सड़क मुआयना दल (आरओपी) द्वारा आईईडी का पता चलने के बाद करीब तीन घंटे तक इस महत्त्वपूर्ण मार्ग पर यातायात रुका रहा।

प्रमुख खबरें

Border Gavaskar Trophy की तैयारी, पुडुचेरी में भिड़ेंगी India A और Australia A

UltraTech Cement को Jaisalmer में नई खनन परियोजना के पहले चरण की मिली मंजूरी

Android का छुपा हुआ फीचर! डिलीट किए नोटिफिकेशन फिर से देखने का आसान तरीका

Car Safety Tips: लंबी ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें कार की ये 3 चीजें, सफर रहेगा सुरक्षित