क्या शिवपाल के लिए प्रचार करेंगे मुलायम ? अगर अखिलेश के साथ नहीं बनी बात तो नेताजी करेंगे मदद

By अनुराग गुप्ता | Oct 29, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी ही तरह की पार्टियों के साथ गठबंधन करने का प्रयास कर रही हैं। इसी बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर अखिलेश के साथ गठबंधन नहीं होता है तो बड़े मुलायम ने हमारे लिए प्रचार करेंगे। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर कहा कि मैंने कहा था कि यह एक बड़ी पार्टी के साथ होगा। साथ ही कहा था कि हमारी प्राथमिकता समाजवादी पार्टी होगी और अन्य पार्टियां भी हैं। हम निश्चित रूप से एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी के साथ एक समझौते पर पहुंचेंगे, हम आपको बताएंगे कि यह कब होगा। 

इसे भी पढ़ें: शिवपाल यादव का आरोप, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उनका बेटा ही लखीमपुर खीरी हिंसा के दोषी 

उन्होंने आगे कहा कि मैंने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) से बात की थी। उन्होंने मुझसे पूछा कि हम कब (एसपी-पीएसपी) बन रहे हैं। मैंने उससे कहा कि अखिलेश को बुलाओ, ताकि हम बैठ कर बात कर सकें। उन्होंने कहा था कि अगर वह (अखिलेश यादव) सहमत हैं तो ठीक है, लेकिन अगर वह नहीं करते हैं तो वह हमारे (पीएसपी) के लिए प्रचार करेंगे।

प्रमुख खबरें

FIFA President Gianni Infantino 2027 में नहीं लड़ सकते चौथा चुनाव, पूर्व अधिकारी का दावा

बिहार में Renewable Energy सेक्टर में 2.57 लाख करोड़ के Investment की उम्मीद

Virginia चुनाव जीतकर US Congress पहुंचे Suhas Subramanyam, बोले- अंतहीन युद्ध खत्म कराएंगे

Agniveer योजना में विस्तार, मोदी की VISTAR योजना समेत देश-विदेश की प्रमुख खबरें