बालासाहेब जिंदा होते तो उनको कभी नहीं बनाते महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री: उद्धव ठाकरे पर नारायण राणे का परोक्ष हमला

By अनुराग गुप्ता | May 16, 2022

मुंबई। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नारायण राणे ने सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि बाबासाहब ठाकरे अगर जिंदा होते तो कभी भी उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री नहीं बनाते। दरअसल, उद्धव ठाकरे ने शनिवार को बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा और मनसे प्रमुख पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कुछ दल फर्जी हिंदुत्व के जरिए गुमराह कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना ने हिंदुत्व को छोड़ दिया है, 10 जनपथ के निर्देश पर काम कर रही : नवनीत राणा 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि मैं शिवसेना से पूछना चाहता हूं कि उन्होंने युवाओं को कितनी नौकरियां दीं, किसानों के लिए क्या किया ? भाजपा ने कभी लोगों के हाथों में पत्थर नहीं दिए... बालासाहेब ठाकरे अगर आज जिंदा होते तो आपको (उद्धव ठाकरे) महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कभी नहीं बनाते।

इसी बीच नारायण राणे ने कहा कि उन्होंने (उद्धव ठाकरे) 25 साल तक भाजपा के साथ गठबंधन किया और फिर मुख्यमंत्री पद के लिए विश्वासघात किया था। ढाई साल से कोई काम नहीं हुआ है। कोई मंत्रालय नहीं, कोई कैबिनेट नहीं, कोई सम्मेलन नहीं। मुख्यमंत्री कौन है ? शिवसेना मुश्किल में है क्योंकि कुछ लोग हैं जो अब कमजोर हैं। 

इसे भी पढ़ें: शरद पवार के खिलाफ अभिनेत्री की आपत्तिजनक पोस्ट दुर्भाग्यपूर्ण है : अजित पवार 

फडणवीस ने भी साधा था निशाना

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी उद्धव सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि वह तब तक आराम से नहीं बैठेंगे, जब तक शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटा नहीं देते। शिवसेना का मतलब मुंबई, महाराष्ट्र या हिंदुत्व नहीं है। उन्होंने कहा था कि कोई भी मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकता, लेकिन वह शहर को भ्रष्टाचार और गलत कार्यों से मुक्त करना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर