BCCI अध्यक्ष बनते ही गांगुली ने लिया बांग्लादेश के भारत दौरे पर यह फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

मुंबई। नव नियुक्त बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बुधवार को आशा व्यक्त की कि बांग्लादेश का भारत दौरा योजना के अनुरूप ही चलेगा क्योंकि उनकी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उन्हें सहमति दी है। राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों ने सोमवार को तब तक किसी भी क्रिकेट गतिविधि में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती जिसमें वेतन में इजाफा शामिल है। इससे आगामी दौरे पर संदेह के बादल छा गये थे। 

हालांकि गांगुली ने कहा कि बांग्लादेश तीन नवंबर से शुरू होने वाले दौरे में हिस्सा लेगा। गांगुली ने बीसीसीआई अध्यक्ष पद का भार संभालते हुए पत्रकारों से कहा कि यह उनकी अंदरूनी मसला है। लेकिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कोलकाता में टेस्ट के लिये आयेंगी। अगर उन्होंने अपनी सहमति दे दी है तो मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रीय टीम ऐसा नहीं करेगी। तीन नवंबर से शुरू होने दौरे में बांग्लादेश को तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और विश्व चैम्पियनशिप के अंतर्गत दो टेस्ट मैच खेलने हैं। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप