पश्चिम बंगाल सहयोग करे तो रेलवे की तरफ से राज्य में 60,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में निवेश संभव : वैष्णव

By Prabhasakshi News Desk | Oct 02, 2024

कोलकाता । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि पश्चिम बंगाल में रेलवे के लिए 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का अवसर है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि रेलवे को भूमि सौंपने से संबंधित मुद्दों के कारण राज्य में वर्तमान में 61 परियोजनाएं लंबित हैं। मंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार को राजनीति से ऊपर उठने की आवश्यकता है। सियालदह स्टेशन पर रेलवे की कई परियोजनाओं और ट्रेन सेवाओं का उद्घाटन करने के बाद वैष्णव ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में रेलवे द्वारा 60,000 करोड़ रुपये के निवेश का अवसर मौजूद है।’’ 

उन्होंने कहा कि इस तरह के निवेश तभी संभव होंगे जब राज्य सरकार सहयोग करेगी। वैष्णव ने कहा कि 26 किलोमीटर की मेट्रो रेल परियोजनाएं ऐसी हैं, जहां भूमि संबंधी मुद्दों के कारण काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ‘ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड’ में आयोजित स्वच्छ भारत कार्यक्रम के बाद यहां पत्रकारों से बात करते हुए वैष्णव ने जनता के कल्याण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर जोर दिया। रेल मंत्री ने कहा, ‘‘विकास समय की मांग है। रेलवे परियोजनाओं को लेकर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर राज्य सरकार हमारा समर्थन करे, तो लोगों की भलाई के लिए इन 61 लंबित परियोजनाओं में तेजी लाई जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख