By अंकित सिंह | Aug 28, 2019
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर घाटी में असहमति के स्वर को दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी महत्वपूर्ण संस्थाओं का नेतृत्व सेवानिवृत्त नौकरशाह कर रहे हैं जो सरकार के लिए ‘येस मैन’ की तरह काम कर रहे हैं।