RBI के नए Deputy Governor बने Rohit Jain, 3 साल के लिए संभालेंगे यह अहम पद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2026

सरकार ने रोहित जैन को तीन साल के कार्यकाल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। जैन, टी रबी शंकर का स्थान लेंगे, जिनका विस्तारित कार्यकाल शनिवार को समाप्त हो गया। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन मई या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन साल के लिए उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। रोहित जैन इस समय आरबीआई में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

आरबीआई अधिनियम, 1934 के अनुसार केंद्रीय बैंक में चार डिप्टी गवर्नर होने चाहिए। इनमें से दो आंतरिक रैंक से, एक वाणिज्यिक बैंकर और एक अर्थशास्त्री होना चाहिए जो मौद्रिक नीति विभाग का नेतृत्व करे। अन्य तीन डिप्टी गवर्नर स्वामीनाथन जे, पूनम गुप्ता और एस सी मुर्मू हैं। टी रबी शंकर को पहली बार सितंबर 2021 में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्हें 2024 में और उसके बाद 2025 में एक-एक साल का विस्तार दिया गया था।

प्रमुख खबरें

MK Stalin से एक घंटे की बैठक में Rahul Gandhi ने क्या कहा? परिसीमन पर दी चेतावनी

Punjab Police ने पकड़ा ISI समर्थित KCF आतंकी मॉड्यूल, दो गिरफ्तार

ठाणे: पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में 63 वर्षीय दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

Indraprastha Sahitya Bharati ने साहित्य परिक्रमा के नए अंक पर आयोजित की परिचर्चा