अगर BJP लोकसभा चुनाव जीत गई तो मछली खाने पर रोक लगा देगी: Abhishek Banerjee

By Prabhasakshi News Desk | Apr 16, 2024

कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) । तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगर लोकसभा चुनाव जीत जाती है तो वह मछली खाने पर रोक लगा देगी। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कूच बिहार में पार्टी उम्मीदवार जगदीश चंद्र बर्मा बासुनिया के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए यह दावा भी किया कि भाजपा अगर जीत गई तो राज्य सरकार की महिलाओं के लिए प्रत्यक्ष बैंक हस्तांतरण योजना ‘लक्ष्मीर भंडार’ को भी रोक देगी। 

तृणमूल कांग्रेस ने कूच बिहार सीट पर वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रमाणिक के खिलाफ बासुनिया को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। बनर्जी ने आशंका जताई कि बुधवार को पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद भाजपा लोगों के वोट खरीदने के लिए उन्हें पैसे बांटना शुरू कर देगी। डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने लोगों को सलाह दी कि वे भाजपा के पैसे लेने से इनकार न करें, बल्कि उस पार्टी के नेताओं से झूठा वादा करके इसे रख लें कि वे उसके ही उम्मीदवारों के पक्ष में अपना वोट डालेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे आपको 500 रुपये देना चाहते हैं तो दोगुने पैसे मांगना। यह आपका पैसा है।’’ बनर्जी ने कहा, ‘‘बड़े फूल (भाजपा का चुनाव चिह्न कमल) वालों से पैसे लें और दो फूल (तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न-घास के साथ दो फूल) के लिए वोट डालें।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!