संघर्ष विराम का उल्लंघन किया तो खैर नहीं, भारत ने पाकिस्तान को सख्त शब्दों में चेताया

By अंकित सिंह | Apr 30, 2025

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, दोनों देशों के सैन्य संचालन महानिदेशकों (DGMO) ने मंगलवार को हॉटलाइन पर बातचीत की। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारत ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर बार-बार हो रहे इन उल्लंघनों को लेकर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। कल सुबह तक संघर्ष विराम उल्लंघन केवल LoC तक ही सीमित था। हालांकि, कल देर रात स्थिति तब और बिगड़ गई जब पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के परगवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसे भी पढ़ें: कानपुर में पहलगाम हमले के पीड़ित परिवार से मिले राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा से भी फोन पर करवाई बात

सैन्य प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान वायु सेना ने हवाई क्षेत्र में भ्रम से बचने के लिए केवल आवश्यक मिशनों तक ही सीमित रहते हुए उड़ान संचालन में 50% से अधिक की कमी की है। एक पाकिस्तानी मंत्री ने पहले ही सेना की मानसिकता का संकेत देते हुए कहा है कि उन्हें अगले 24 से 36 घंटों के भीतर भारतीय हमले की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर परगवाल सेक्टर में संघर्ष विराम उल्लंघन के बाद, अतिरिक्त बीएसएफ जवानों को तैनात किया गया तथा भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी आक्रमण का त्वरित एवं संतुलित तरीके से जवाब दिया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता