बाज नहीं आया ड्रैगन तो मिलेगा मुंहतोड़ जवाब, चीन की दगाबाजी पर सामने आया MEA का बयान

By अनुराग गुप्ता | Jan 05, 2022

नयी दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन के बीच गतिरोध बना हुआ है। इसके बावजूद चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और लगातार लद्दाख में गतिविधियां बढ़ा रहा है। इसी बीच भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर पैंगोंग त्सो लेक में चीन ने कोई चालाकी की तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे। हाल ही में एक खबर सामने आई कि चीन एलएसी के बहुत निकट एक पुल का निर्माण कर रहा है जो झील के उत्तरी किनारे को दक्षिणी किनारे से जोड़ेगा। 

राहुल ने PM मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एलएसी के निकट पैंगोंग त्सो लेक पर चीन द्वारा पुल का निर्माण किए जाने संबधी खबरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उनकी खामोशी की गूंज बहुत तेज है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री की खामोशी की गूंज बहुत तेज है। हमारी जमीन, हमारे लोग और हमारी सीमाएं इससे कहीं बेहतर की हकदार हैं।

इसे भी पढ़ें: ऐतिहासिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे यह दो देश, चीन हो सकता है नाराज   

गलवान पर लहराया तिरंगा

हाल ही में चीन ने प्रोपोगेंडा के तहत अपना झंडा फहराते हुए एक वीडियो जारी किया था। जिसका भारत ने मुंडतोड़ जवाब दिया। सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने नए साल के जश्न के हिस्से के रूप में गलवान घाटी में एक बड़ा तिरंगा पकड़े भारतीय सेना के जवानों की तस्वीरें जारी कीं। तस्वीरों को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, “नव वर्ष 2022 के अवसर पर गलवान घाटी में भारतीय सेना के बहादुर जवान।”

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार