Uttar Pradesh Bypolls में कांग्रेस नहीं उतरी तो सपा सभी नौ सीटों पर लड़ेगी चुनाव

By अजय कुमार | Oct 22, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले उप-चुनाव को लेकर कांग्रेस दुविधा में नजर आ रही है। कांग्रेस का दावा है कि वह सपा के साथ मिलकर पांच सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन सपा ने उसके लिये सिर्फ दो ही सीटें छोड़ी। इसके बाद चर्चा है कि कांग्रेस उप चुनाव नहीं लड़ने के फैसले की ओर आगे बढ़ती नजर आ रही है। इसी के चलते नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से उसके हिस्से आयी दोनों सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने की दशा में सपा कांग्रेस के हिस्से की दो सीटों पर भी अपना प्रत्याशी उतार सकती है। सपा का दृष्टिकोण साफ है कि जहां वह अपने हिस्से की एक भी सीट पर समझौता करने को तैयार नहीं है, वहीं अब उसने कांग्रेस के प्रत्याशी न उतारने की दशा में खैर और गाजियाबाद में अपने प्रत्याशी को तैयार कर रही है। सपा ने करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, सीसामऊ और मीरापुर सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कुंदरकी सीट पर प्रत्याशी के चयन के लिए मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि आजकल में सपा कुंदरकी सीट पर भी  अपना प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने खड़े किए हाथ, उत्तर प्रदेश में नहीं लड़ेगी उपचुनाव

फूलपुर सीट भी एक लाख से अधिक वोट पाने वाले मुस्तफा सिद्दीकी की दावेदारी तो बनती ही थी। ऐसे में इन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के लिए संगठन ने तैयारी पहले से की थी। अब खैर और गाजियाबाद सीटें गठबंधन में कांग्रेस को दे दी हैं। अब उनको ही सब कुछ तय करना है। अभी कांग्रेस हाईकमान की ओर से दोनों सीटों पर नहीं लड़ने को लेकर कोई बात नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग