Dark Spots On Skin: चेहरे पर नजर आने लगे हैं काले दाग-धब्बे, तो इन घरेलू उपायों से शीशे की तरह चमकेगी स्किन

By अनन्या मिश्रा | Mar 27, 2025

सूरज की किरणों के कारण चेहरे पर ज्यादातर दाग-धब्बे आदि हो जाते हैं। जिसको टैनिंग भी कहा जाता है। चेहरे के ये दाग-धब्बे हमारी त्वचा की सुंदरता को कम कर देते हैं। हालांकि इन दान-धब्बों को कम करने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घरेलू नुस्खे की मदद से भी दाग-धब्बों को कम कर सकती हैं लेकिन घरेलू नुस्खे को आजमाने से पहले आपको एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों के इस्तेमाल से आप चेहरे के दाग-धब्बों को कम कर सकते हैं। साथ ही इनके इस्तेमाल से आपका चेहरा भी साफ दिखेगा।

एलोवेरा जेल

इसे भी पढ़ें: Eid 2025: ईद पर चाहिए चांद जैसा ग्लो, तो घर पर ही कर लें इस तरह से फेशियल

ऐसे करें इस्तेमाल

एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें।

अब इसको फेस पर दाग-धब्बों वाली जगह पर अप्लाई करें और रात भर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

अगली सुबह गुनगुने पानी से फेसवॉश कर लें।

इसके नियमित उपयोग से आपकी स्किन साफ और निखरी हुई लगेगी।

ऑरेंज पील पाउडर

सर्दियों में मौसम में आपको संतरे आसानी से मिल जाएंगे। वहीं अगर आप संतरा घर ला रहे हैं, तो इनके छिलकों को फेंके नहीं। बल्कि आप इन छिलकों का फेस पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। संतरे के छिलकों में भी विटामिन सी पाया जाता है, जो दाग-धब्बों को कम करने में बेहद कारगर होता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

इसको इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें।

फिर इसको पीसकर इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर पेस्ट की तरह तैयार करें।

अब इसको 15-20 मिनट के लिए फेस पर अप्लाई करें।

इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा।

अगर आप इस तरह की चीजों को फेस पर लगाती हैं, तो इससे चेहरा साफ लगेगा। वहीं इस चीजों को इस्तेमाल करने का सही तरीका भी पता चल जाएगा। इन घरेलू नुस्खो के इस्तेमाल से आपको मार्केट के महंगे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Zomato पर जल्द आएगा Mehmaan Mode, दीपिंदर गोयल ने ग्राहक के सुझाव को माना

Ramlila Maidan Rally में आने वालों को उठानी पड़ेगी बड़ी परेशानी, 1 November से लागू हो रहे हैं नये नियम, Delhi आने से पहले यह जानकारी पढ़ लें

UP में अब 10 Expressway और 17 Airport, CM Yogi बोले- 2017 के बाद बदली तस्वीर

Pawan Khera का आरोप, Jamia Millia Islamia में छात्रों का दमन कर रही BJP