हार सुनिश्चित दिखती है तो कांग्रेस किसी दलित को उम्मीदवार बना देती है : Chirag Paswan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2024

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि महत्वपूर्ण पदों पर जब उसे हार सुनिश्चित दिखती है तो वह किसी दलित नेता को ‘प्रतीकात्मक उम्मीदवार’ के रूप में मैदान में उतार देती है। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव में विपक्षी दलों की ओर से कोडिकुन्नील सुरेश को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद दलित नेता और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह टिप्पणी की है। सरकार और विपक्ष के बीच मंगलवार को आम-सहमति नहीं बन सकी। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा ने कहा, राहुल गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी के थोपे आपातकाल पर खेद जताएं

उन्होंने कहा, ‘‘अब जब उनके पास स्पष्ट रूप से लोक सभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए संख्याबल नहीं है तो वे कांग्रेस के दलित के नेता के.सुरेश जी को नामांकित कर रहे हैं।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘विपक्ष के लिए क्या दलित नेता केवल और केवल प्रतीकात्मक उम्मीदवार हैं?’’ लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान बुधवार को होगा। संख्याबल के हिसाब से राजग उम्मीदवार बिरला का पलड़ा भारी है। बिरला और सुरेश ने मंगलवार को क्रमश: राजग और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के उम्मीदवारों के रूप में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

प्रमुख खबरें

Suvendu Adhikari को Giant Killer और भूमिपुत्र के रूप में देखती है जनता, Bengal में BJP को अपने पैरों पर खड़ा करके दिखा दिया

Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

Supreme Court से TMC को बड़ा झटका, BJP का तंज- रोज कोर्ट जाने की आदत महंगी पड़ी

Pension पर Delhi High Court का बड़ा फैसला, पद नहीं बल्कि Last Drawn Salary से तय होगी राशि