सरकार के साथ बातचीत से पहले किसान नेता राकेश टिकैत बोले, अगर मांगें पूरी नहीं होती तो आंदोलन चलेगा

By अनुराग गुप्ता | Jan 04, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों को लेकर किसान संघों के साथ सरकार सोमवार की दोपहर आठवें दौर की चर्चा करेगी। इस बातचीत से पहले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का बयान सामने आया है। उन्होंने बातचीत से पहले किसानों की मागों को स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार के साथ बातचीत के दौरान हमारा एजेंडा साफ रहेगा। हम स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट, कृषि कानूनों की वापसी और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून को लेकर बातचीत करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए बारिश बनीं आफत, बढ़ी मुश्किलें 

उल्लेखनीय है कि सातवें दौर की बातचीत में चार में से दो मुद्दों पर सहमति बन गई थी। लेकिन दो अहम मसलों पर सहमति नहीं बन पाई थी। बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया था कि चार विषयों में से दो मुद्दों पर पारस्परिक सहमति के बाद 50 प्रतिशत समाधान हो गया है और शेष दो मुद्दों पर चार जनवरी को चर्चा होगी। तोमर ने बताया था कि तीन कृषि कानूनों और एमएसपी पर चर्चा जारी है तथा चार जनवरी को अगले दौर की वार्ता में यह जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर