डबल इंजन की सरकार बनी रही तो पूरे देश की स्थिति मणिपुर जैसी होगी : राम गोविंद चौधरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2023

बलिया (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय सचिव रामगोविंद चौधरी ने शनिवार को कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार बनी रही तो आने वाले दिनों में पूरे देश की स्थिति मणिपुर जैसी होगी। जिला मुख्यालय पर शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘‘देश में डबल इंजन की सरकार रही तो आने वाले दिनों में मणिपुर जैसी स्थिति पूरे देश की होगी।’’

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के अधिकारों के लिए गांव से संसद तक लड़ेगी बीजद : पटनायक

उन्होंने कहा कि इसके लिए मणिपुर सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी दोषी है। चौधरी ने राष्ट्रपति से इस मामले का संज्ञान लेने और दोषी जनों के साथ ही दोनों सरकारों (केन्द्र और मणिपुर) के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

प्रमुख खबरें

Supreme Court: जस्टिस शील नागू पंजाब सरकार की याचिका की सुनवाई से अलग हुए

SP प्रमुख Akhilesh Yadav पर बरसे OP Rajbhar, कहा मुस्लिम वोट बैंक खोने के डर से रहते हैं परेशान

सबका ध्यान CJP प्रोटेस्ट पर था इधर 15 अक्टूबर से लगने वाले MDR चार्ज पर आ गई बड़ी खबर, जाने अब क्या अपडेट आया?

Travel Tips: Vrindavan के Chhatikara में स्थित Char Dham Mandir में करें चार धामों के दर्शन