अगर पढ़ गया हर गरीब का बच्चा, चौथे पास बादशाह के राजमहल की नींव हिल जाएगी, जेल से सिसोदिया ने लिखी चिट्ठी

By अभिनय आकाश | May 19, 2023

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा लिखे गए एक पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शैक्षणिक योग्यता पर फिर से हमला किया है। सुबह करीब साढ़े दस बजे के करीब 'जेल से मनीष सिसोदिया की चिट्ठी देश के नाम' की शीर्षक वाला एक पत्र ट्विटर पर साझा किया। जिसमें बिना किसी का नाम लिए उन्होंने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए खुले पत्र में सिसोदिया द्वारा लिखी गई एक कविता शामिल है, जिसमें गरीबों के बच्चों को शिक्षित करने और सांप्रदायिक घृणा के जाल पर आधारित राजनीति पर सवाल उठाने के महत्व को रेखांकित करने की मांग की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Excise policy case: उच्च न्यायालय ने सिसोदिया की अंतरिम जमानत पर सीबीआई से रिपोर्ट मांगी

उन्होंने कहा कि शिक्षा क्रांति, जो दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूलों में शुरू हुई थी, जल्द ही पूरे देश में फैल जाएगी, उन्होंने कहा कि हमें जेल में डाल दो या हमें फांसी दो, यह कारवां नहीं रुकेगा। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है