RJD के साथ नहीं आना तो ना आए, नीतीश कुमार के NDA नहीं छोड़ने पर लालू यादव की दो टूक

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2024

राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने इलाज के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं। मुंबई के लिए रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने लालू यादव से पूछा कि लगातार नीतीश कुमार कहते हैं कि उनसे दो बार गलती हो गई है, और अब तीसरी गलती नहीं करेंगे। वे अब राजद के साथ नहीं जाएंगे क्योंकि राजद ने धोखा दिया है। इसपर आप क्या कहेंगे? लालू यादव ने अपने ही अंदाज में कहा कि-ठीक है नीतीश जी नहीं आएंगे तो मत आएं। मतलब साफ है कि तेजस्वी यादव और लालू यादव, दोनों की ओर से अपने नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन में फिलहाल नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: Land For Job Case: लालू-तेजस्वी को राहत! कोर्ट ने समन का टाला आदेश, अब 13 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

तेजस्वी ने कहा कि अपनी 'आभार यात्रा' पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आज हमारी यात्रा का पहला दिन है। हम कार्यकर्ता दर्शन और संवाद कार्यक्रम में आए हुए हैं। हमारा लक्ष्य है कि पार्टी के कार्यकर्ता से हम संवाद करें और उन्हें सुने। पार्टी का कैसे विस्तार किया जाए पार्टी कैसे मजबूत हो उस पर कार्यकर्ताओं की सलाह को हम सुनेंगे और उसी दिशा में काम करेंगे। कार्यकर्ता मजबूत रहेंगे तभी पार्टी मजबूत रहेगी।

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर