पाक सेना के ‘प्रतिनिधि’ के सत्ता में रहने के कारण बातचीत का सही समय: महबूबा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2018

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि भारत के लिए पाकिस्तान से बात करने का यह ‘सही समय’ है क्योंकि पड़ोसी देश के नये प्रधानमंत्री इमरान खान को उनकी सेना का एक ‘प्रतिनिधि’ माना जाता है। उन्होंने कहा कि अगर अब इस बार दोनों देशों के बीच बातचीत की शुरूआत होती है तो यह ‘लाभकारी’ साबित होगी। 

एजेंडा आज तक में महबूबा मुफ्ती ने कहा, ‘अगर इमरान पाकिस्तान सेना का एक प्रतिनिधि है तो यह बातचीत का सही समय है। जब इमरान खान ने कहा कि वह बातचीत, गलियारा खोलने के लिए तैयार हैं तब मुझे लगता है कि सेना का भी यही मानना होगा...।’ उन्होंने पूछा कि अब बातचीत लाभकारी होगी... हम बातचीत क्यों नहीं करते हैं?

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका