'यदि I.N.D.I.A ब्लॉक 4 जून को सत्ता में आता है, तो अगले दिन मैं जेल से बाहर आ जाऊंगा', केजरीवाल का दावा

By अंकित सिंह | May 13, 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दोहराया कि अगर लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में I.N.D.I.A ब्लॉक सत्ता में आया तो वह जेल से बाहर होंगे। राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी के पार्षदों को संबोधित करते हुए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें अंतरिम जमानत देने का फैसला किसी चमत्कार से कम नहीं है, उन्होंने इसके लिए दैवीय हस्तक्षेप को जिम्मेदार ठहराया, जिसके कारण उन्हें 20 दिनों के लिए बाहर रहना पड़ा।

केजरीवाल ने कहा कि आप लोग अब जमकर मेहनत कीजिए। मुझे 2 जून को वापस जेल जाना होगा लेकिन अगर आप लोग 4 जून को INDIA की सरकार बनवाएंगे तो मैं 5 जून को ही बाहर आ जाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं कहीं भी रहूं, लेकिन आप लोग दिल्ली बंद मत होने देना। BJP और नरेंद्र मोदी दिल्ली में हमारे किए हुए काम और 'काम की राजनीति' से डर लगता है। हमारे काम की वजह से आज लोग हमें प्यार करते हैं, हमारी इज्जत करते हैं। इन लोगों ने मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन को जेल में डाल दिया। इन्होंने सोचा इससे सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएंगे। इन लोगों ने मुझे जेल में डालकर सोचा कि इससे दिल्ली बंद हो जाएगी, लेकिन ऐसा कर नहीं पाए।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के घर पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से साथ हुई बदसलूकी! AAP पर हमलावर हुई BJP

केजरीवाल ने कहा कि गीता में भगवान कृष्ण ने कहा है कि धरती पर जब-जब पाप बढ़ेगा तब-तब मैं प्रकट होऊंगा। भगवान एक तो श्रीराम और श्रीकृष्ण के रूप में प्रकट होते हैं और दूसरा कर्मों के हिसाब से प्रकट होते हैं। आज से तीन महीने पहले तक BJP की 400 सीट को लेकर बात होती थी, लेकिन आज हालात बदल चुके हैं और अब इनके 250 पार जाने पर सवाल उठ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Mark Zuckerberg Apology: मार्क जकरबर्ग ने मांगी माफी, चाइल्ड पोर्न-डीपफेक कंटेंट पर सरकार ने नाराजगी जताई थी

Meta को भारत की कड़ी चेतावनी: Deepfakes और CSAM पर Mark Zuckerberg की माफी, अब नहीं मिलेगा Safe Harbor Protection

राष्ट्रमंडल खेल 2026: चुनौतियों के बीच चमका भारत

US-China Trade War: ट्रंप के नए टैरिफ पर चीन का पलटवार, 6 अमेरिकी कंपनियों को किया Blacklist और Drone Export पर लगाई रोक