अगर INLD प्रमुख ओपी चौटाला पहल करें तो पार्टी में शामिल हो सकता हूं : JJP प्रमुख अजय चौटाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2024

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) प्रमुख अजय चौटाला ने कहा है कि अगर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) प्रमुख ओ.पी. चौटाला पहल करते हैं तो वह पार्टी में फिर से शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘गद्दारों’’ के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। सोमवार को चरखी दादरी में पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए कि क्या जजपा और इनेलो एक बार फिर एक मंच पर आ सकते हैं, अजय चौटाला ने कहा, ‘‘यह (इनेलो प्रमुख) चौटाला साहब पर निर्भर करता है। यह पहल करना बड़ों का काम है।’’ 

भाजपा-जजपा गठबंधन पिछले महीने खत्म हो गया था। मंगलवार को इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने अजय चौटाला पर निशाना साधते हुए जजपा संस्थापकों को ‘‘गद्दार’’ बताया। अभय चौटाला ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘पहले उन्हें ये बताना चाहिए कि उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी, निहित स्वार्थ क्या था। जब उन्होंने पार्टी छोड़ी थी तब इनेलो ने बसपा के साथ गठबंधन किया था और ऐसी स्थिति थी कि (2019 के विधानसभा चुनाव में) इनेलो सत्ता में आ जाती। उन्होंने अनुशासनहीनता क्यों की?’’ उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (अजय) ये सारी बातें स्पष्ट करनी चाहिए कि उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी।’’ 

इसे भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र के पहले दिन वैष्णो देवी मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

जजपा की हरियाणा इकाई के प्रमुख निशान सिंह और कुछ अन्य नेताओं के इस्तीफे का जिक्र करते हुए अभय चौटाला ने कहा, ‘‘अब, वह (अजय चौटाला) ये बातें कह रहे हैं क्योंकि उनकी पार्टी खत्म हो गई है। जजपा सामाजिक और राजनीतिक रूप से खत्म हो गई है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पहले भी, चौटाला साहब ने कई बार स्पष्ट किया था कि उनका (अजय) हमसे कोई लेना-देना नहीं है। वे गद्दार हैं और उन्होंने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने चौटाला साहब को धोखा दिया है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal