गाड़ी का टैंक फुल करवा कर रख लें क्या? Iran ने Strait of Hormuz बंद किया तो क्या सचमुच बढ़ जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

By नीरज कुमार दुबे | Jun 23, 2025

ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिका की बमबारी से तेल कीमतों में वृद्धि की आशंकाएं प्रबल हो गयी हैं। इसमें कोई दो राय नहीं कि यदि तेल के दाम बढ़े तो दुनिया भर में महंगाई बढ़ेगी और आर्थिक गतिविधियों में अनिश्चितता आयेगी। ईरान के हालात से उपजी स्थितियों को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की बातें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि गाड़ी में तेल भरवा कर रख लो क्योंकि कीमतें बढ़ने जा रही हैं। इस रिपोर्ट के माध्यम से हम पड़ताल करेंगे कि क्या आपको वाकई अपनी गाड़ी का टैंक फुल करवा कर रख लेना चाहिए?

इसे भी पढ़ें: Operation Sindhu: ईरान के बाद इजराइल से भी निकाले जा रहे भारतीय, 160 लोगों का पहला बैच जॉर्डन पहुंचा

तेल बाजार को डर है कि ईरान की जवाबी कार्रवाई में अगर हार्मुज़ जलडमरूमध्य को बंद किया गया तो वैश्विक तेल आपूर्ति पर गहरा असर पड़ेगा। हम आपको यह भी बता दें कि ईरान की प्रेस टीवी ने बताया है कि ईरानी संसद ने इस जलडमरूमध्य को बंद करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। वैसे ईरान पहले भी ऐसा करने की धमकी दे चुका है लेकिन कभी इस पर अमल नहीं किया। हालांकि इस क्षेत्र से बाहर वैकल्पिक पाइपलाइन मार्ग मौजूद हैं, लेकिन जलडमरूमध्य बंद होने की स्थिति में तेल की पूरी मात्रा का निर्यात संभव नहीं हो पाएगा। माना जा रहा है कि डर के कारण शिपिंग कंपनियां इस क्षेत्र से बाहर ही रहना पसंद करेंगी।

जहां तक भारत का सवाल है तो इसके बारे में मोदी सरकार बेहद गंभीर है कि तेल की कमी नहीं होने पाये। वैसे भी भारत के पास रिकॉर्ड संख्या में तेल रिजर्व है इसलिए यहां कीमतें बढ़ने की गुंजाइश कम ही है। भारत के पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा भी है कि हमने इस स्थिति का पूर्वानुमान लगाया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार लगातार स्थिति की समीक्षा कर रही है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने की संभावना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हम आपूर्ति के स्रोतों में विविधता लाये हैं। उन्होंने कहा कि भारत में प्रतिदिन खपत होने वाले 5.5 मिलियन बैरल कच्चे तेल में से लगभग 1.5-2 मिलियन होर्मुज जलडमरूमध्य के माध्यम से आता है। पेट्रोलिय मंत्री ने बताया कि हम अन्य मार्गों से लगभग 4 मिलियन बैरल आयात करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी तेल विपणन कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक है। उनमें से अधिकांश के पास तीन सप्ताह तक का स्टॉक है। उनमें से एक के पास 25 दिनों का स्टॉक है। उन्होंने कहा कि हम अन्य मार्गों से कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ा सकते हैं... इस मामले में किसी भी चिंता का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सामने आने वाली स्थिति पर नज़र रखेंगे और प्रधानमंत्री पहले ही सभी प्रमुख नेताओं से बात कर चुके हैं। उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति से तनाव कम करने के लिए लंबी बातचीत की है। यह हमारी आशा है और हम सभी अपेक्षा करते हैं कि स्थिति और अधिक बिगड़ने के बजाय शांत हो जाएगी और तनाव कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हम बदलती स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

प्रमुख खबरें

Narada Jayanti 2026: ज्ञान-बुद्धि का मिलेगा वरदान, इस Special Puja विधि से करें देवर्षि को प्रसन्न

Pune Minor Girl Murder | 4 साल की मासूम से हैवानियत के बाद हत्या; 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, भारी आक्रोश के बाद हाईवे जाम

Ajay Rai Hospitalized | यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक बिगड़ी तबीयत, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती, पीएम मोदी ने जताई चिंता

घर में बरकत आई, Munawar Faruqui और Mehzabeen Coatwala के घर गूंजी किलकारी, पहली झलक देख फैंस हुए निहाल