Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026

नयी दिल्ली, दो सितंबर खेल मंत्रालय ने जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए बुधवार को 503 खिलाड़ियों के साथ 246 टीम अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ वाले भारतीय दल को मंजूरी दे दी। मंत्रालय ने पहले इन खेलों के लिए 492 खिलाड़ियों को मंजूरी दी थी लेकिन उम्मीद के मुताबिक कुछ और नाम जोड़े गए हैं जिनमें मुख्य रूप से एथलेटिक्स दल के खिलाड़ी शामिल हैं। अब भारत के दल में कुल 768 सदस्य होंगे जिसमें दल के 19 अधिकारी भी शामिल हैं।

दोनों क्रिकेट टीमों के लिए 20 सहयोगी स्टाफ को मंजूरी दी गई है जिसकी अगुवाई वीवीएस लक्ष्मण करेंगे। भारत इन खेलों में 36 खेलों में हिस्सा लेगा। प्रतियोगिता का समापन चार अक्टूबर को होगा।

प्रमुख खबरें

Udta Teer Movie Review: आयुष्मान खुराना और राहुल बोस की यह स्पाई कॉमेडी हंसा-हंसा कर कर देगी लोटपोट

West Bank में गोलीबारी के बाद Netanyahu कार्यालय ने दिया पूर्ण बंदी की तैयारी का निर्देश

Bikaner House विवाद: Shashi Tharoor ने Raihan Vadra की प्रदर्शनी से फोटो हटाने पर उठाए सवाल

Chirag Paswan ने Rice Industry को बताया अहम, FTA से भारत बनेगा Global Food Basket