अगर खडसे भाजपा छोड़ते हैं तो कांग्रेस में उनका स्वागत है: बालासाहेब थोराट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के असंतुष्ट नेता एकनाथ खडसे अगर भगवा दल छोड़ने का फैसला करते हैं तो देश की सबसे पुरानी पार्टी उनका स्वागत करेगी। खडसे को 2016 में देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने बीते कुछ सालों में अलग-थलग किए जाने पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है और अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के राज्य नेतृत्व पर उनकी टिप्पणी और तीखी हो गई है।

इसे भी पढ़ें: मुंडे और खडसे की नाराजगी के बाद बोले पाटिल, BJP विरोधी गतिविधियां सहन नहीं की जाएगी

थोराट ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ वह (खडसे) हमारे दोस्त हैं। हमारे वर्षों से संबंध हैं। मैंने यह पहले भी कहा है कि अगर ऐसी स्थिति होती है तो हम नाथ भाऊ (खडसे को प्यार से यही कहा जाता है) जैसे व्यक्ति का हमारी पार्टी में स्वागत करेंगे।’’ कांग्रेस नेता ने नागपुर, वाशिम, अकोला, धुले और नंदुरबार जिला परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता के बाद यह टिप्पणी की। इस बीच अन्य कांग्रेस नेता एवं राज्य के मंत्री नितिन राउत ने कहा कि नागपुर में विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा को ‘बड़ा झटका’ लग सकता है। यह सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा।

प्रमुख खबरें

टिहरी में Pushkar Singh Dhami ने 52.55 करोड़ रुपये की 26 योजनाओं की रखी नींव

RERA बकाये पर Ansal Group के तीन निदेशक ग्रेटर नोएडा में गिरफ्तार

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल