अगर मोदी सरकार को नहीं हराया गया तो ‘काले दिन’ देखने पड़ेंगे : Uddhav Thackeray

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2024

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि अगर मोदी सरकार को नहीं हराया गया तो देश को ‘‘काले दिन’’ देखने पड़ेंगे। लोकसभा चुनाव के बारे में ठाकरे ने अपनी पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि भारत के लोग अपने नेताओं के भविष्य का फैसला करेंगे। उन्होंने दावा किया, ‘‘यदि मौजूदा सरकार को हराया जाता है तो देश का भविष्य शांतिपूर्ण होगा और लोकतंत्र फलेगा-फूलेगा...अन्यथा देश को काले दिन देखने पड़ेंगे। अच्छे दिन कभी नहीं आए लेकिन काले दिन आ जाएंगे।’’ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारियों का संरक्षण ही ‘मोदी की गारंटी’ है। 

इसे भी पढ़ें: पाक के कब्जे वाला कश्‍मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे : Amit Shah

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषणों के बारे में ठाकरे ने कहा, ‘‘वह (प्रधानमंत्री) अपने भाषणों में पाकिस्तान के बारे में बोलते हैं जबकि विपक्ष भारत के बारे में बोलता है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर चुनावी विमर्श में ‘‘भगवान राम को लाने’’ का भी आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के पास विकास के मामले में दिखाने के लिए कुछ नहीं है।

प्रमुख खबरें

Pulwama में 2 संदिग्ध आतंकी मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने बरामद किए हथियार

Kashmiri Pandits पर हुए अत्याचार का चुन चुन कर हिसाब ले रही Modi सरकार, 1998 के Wandhama Massacre में 23 लोगों की निर्मम हत्या की फाइल दोबारा खोली

FedEx Delhi Airport Investment | ग्लोबल ट्रेड में भारत का तहलका! Delhi Airport पर बनेगा सुपर-फास्ट कार्गो हब, हर घंटे 5,000 पैकेजों की होगी प्रोसेसिंग!

ईरान का सबसे बड़ा रहस्य उजागर! सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का नया वीडियो वायरल, दुनिया ने पहली बार सुनी आवाज!