लोकसभा चुनाव को लेकर KCR का बड़ा ऐलान, गैर-भाजपाई सरकार बनने पर देशभर के किसानों को मिलेगी मुफ्त बिजली

By अनुराग गुप्ता | Sep 05, 2022

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि साल 2024 में गैर-भाजपा सरकार के सत्ता में आने पर देश के सभी किसानों को मुफ्त में बिजली मुहैया कराई जाएगी। केसीआर ने निजामाबाद जिले में तेलंगाना राष्ट्र समिति पार्टी जिला मुख्यालय का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह वादा किया।

उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानों को कृषि पंप सेटों में मीटर लगाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। केसीआर ने दावा किया कि इन सभी को किसानों को नुकसान में डालने और उन्हें एक निराशाजनक स्थिति में डालने के लिए मजबूर करने के प्रयास में लक्षित किया गया था।

गैर-भाजपाई फहराएंगे झंडा

केसीआर ने पुराने कलेक्ट्रेट परिसर को वातानुकूलित सांस्कृतिक केंद्र में बदलने और अन्य विकास कार्य करने के लिए निजामाबाद शहरी निर्वाचन क्षेत्र के लिए 100 करोड़ रुपए का वादा किया। इसी बीच केसीआर ने कहा कि इस देश के सभी किसान 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद एक गैर-भाजपाई झंडा फहराएंगे। हम इस गरीब विरोधी, किसान विरोधी, मजदूर विरोधी सरकार को हटा देंगे और हमारी अपनी सरकार दिल्ली (राष्ट्रीय स्तर) में भी सत्ता में आएगी।

इसे भी पढ़ें: 'महंगाई के मुद्दे पर बात नहीं करेगी भाजपा', भूपेश बघेल बोले- क्या भारत सरकार कर्ज में नहीं है ? 

उन्होंने कहा कि मैं इस देश के किसानों को खुशखबरी दे रहा हूं, आप एक गैर-भाजपा सरकार चुनें, तेलंगाना की तरह मुफ्त बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर