'महंगाई के मुद्दे पर बात नहीं करेगी भाजपा', भूपेश बघेल बोले- क्या भारत सरकार कर्ज में नहीं है ?

Bhupesh Baghel
ANI Image
Sumit Nirwal । Sep 5 2022 5:00PM

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे (भाजपा) केवल कहते हैं करते नहीं। गोबर खरीदने की कितनी आलोचना की, अब सबने स्वीकार कर लिया...कह रहे हैं कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में ये लोग कर्ज़ में लाद दिए। क्या भारत सरकार कर्ज़ में नहीं हैं? क्या भाजपा शासित प्रदेश कर्ज़ में नहीं हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा और पूछा कि क्या भाजपा शासित प्रदेश कर्ज में नहीं हैं ? इसके साथ ही भूपेश बघेल ने भाजपा पर राहुल गांधी के एक वीडियो को निशाना बनाए जाने पर पलटवार किया।

इसे भी पढ़ें: 'सरदार पटेल की सोच पर आक्रमण करती है भाजपा', राहुल गांधी बोले- सत्ता में आने पर किसानों का कर्जा करेंगे माफ 

क्या कर्ज में नहीं है भाजपा सरकार ?

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वे (भाजपा) केवल कहते हैं करते नहीं। गोबर खरीदने की कितनी आलोचना की, अब सबने स्वीकार कर लिया...कह रहे हैं कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना में ये लोग कर्ज़ में लाद दिए। क्या भारत सरकार कर्ज़ में नहीं हैं? क्या भाजपा शासित प्रदेश कर्ज़ में नहीं हैं।

इसी बीच उन्होंने महंगाई के मुद्दे को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई का मुद्दा था परन्तु राहुल गांधी का एक शब्द उन्होंने (भाजपा) पकड़ लिया, जो उन्होंने (राहुल गांधी) तुरंत सुधार भी लिया था। लेकिन विषय के बारे में वे (भाजपा) बात नहीं करेगी।

इसे भी पढ़ें: राहुल की फिर फिसली जुबान, आटा का भाव बताया 40 रुपये लीटर, कपिल मिश्रा बोले- अध्यक्ष बनाओ इन्हें प्लीज़ 

दरअसल, कांग्रेस की हल्ला बोल रैली के दौरान राहुल गांधी की जुबान फिसल गई। हालांकि उन्होंने अपने भाषण में तुरंत ही सुधार कर लिया था। ऐसे में राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर राहुल गांधी पर भाजपा हमलावर दिखाई दे रही है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़