बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ नहीं तो फिर आखिर किसके साथ लिव-इन में शिफ्ट हो रहीं है आथिया शेट्टी?

By एकता | May 07, 2022

भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी की लव लाइफ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते हफ्ते दोनों की शादी की चर्चा भी इंटरनेट पर जोरों-शोरों से हो रही थी। इन सब के बीच खबर आयी थी कि केएल राहुल और आथिया शेट्टी जल्द ही लिव-इन में शिफ्ट होने वाले है। इसके लिए उन्होंने बांद्रा में 4बीएचके अपार्टमेंट भी किराये पर ले लिया था। सोशल मीडिया पर उड़ रहीं इन अफवाहों पर अब अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने अपना रिएक्शन दिया है।

ईटाइम्स से बात करते हुए आथिया ने कहा, "मैं किसी के साथ नहीं बल्कि अपने माता-पिता के साथ शिफ्ट हो रही हूँ। मैं और मेरा परिवार इस बिल्कुल नए घर में रहेंगे।” आपको बता दें कि आथिया फिलहाल अपने माता-पिता और भाई अहान शेट्टी के साथ दक्षिण मुंबई में अपने अल्टामाउंट रोड स्थित घर पर रहती है। केएल राहुल के साथ शादी की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर आथिया ने कहा कि मैं इनमें से किसी भी सवाल का जवाब नहीं देना चाहती हूँ। मैं इन सबसे थक गयी हूँ। लोग जो सोचना चाहते हैं उन्हें सोचने दें।

इसे भी पढ़ें: बिना ब्रा पहने ईशा गुप्ता ने शीशे के सामने खड़े होकर किया अंग प्रदर्शन, पीछे पड़े अंडरगारमेंट्स देखकर लोगों ने कर दिया ट्रोल

अभिनेत्री आथिया शेट्टी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2015 में अभिनेता सूरज पंचोली के साथ रोमांटिक एक्शन फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके दो साल बाद 2017 में अभिनेत्री रोमांटिक कॉमेडी मुबारकां में अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज के साथ दिखाई दी थीं। आखिर बार आथिया साल 2019 में कॉमेडी ड्रामा फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य निभाती नजर आयी थीं।

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu पहुंचीं मनाली, Atal Tunnel और हिडिंबा मंदिर का किया दौरा

गुजरात High Court का आदेश, ITS अधिकारी की हिरासत में मौत पर दर्ज हो FIR

शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद: Eknath Shinde गुट ने सुप्रीम कोर्ट में निर्वाचन आयोग के फैसले को सही ठहराया

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर