Dance Deewane Junior के स्टेज पर रणवीर सिंह और नोरा फतेही के जबरदस्त डांस मूव्स देखकर लोगों के दिलों के लगी आग

Bollywood
Instagram
एकता । May 6 2022 6:26PM

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रणवीर सिंह और नोरा फतेही, फिल्म स्ट्रीट डांसर के गाने 'हाय गर्मी' पर नाचते नजर आ रहे हैं। दोनों की ऑन-स्टेज केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी नयी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन बीजी हैं। बीते दिन अभिनेता अपनी फिल्म का प्रमोशन करने रियलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स के सेट्स पर पहुंचे। शो के सेट्स से रणवीर सिंह ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में अभिनेता शो पर कंटेस्टेंट और तीनों जजों नीतू कपूर, नोरा फतेही और मर्ज़ी पेस्तोनजी के साथ जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इन सब के बीच रणवीर सिंह और अभिनेत्री नोरा फतेही का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: बिना ब्रा पहने ईशा गुप्ता ने शीशे के सामने खड़े होकर किया अंग प्रदर्शन, पीछे पड़े अंडरगारमेंट्स देखकर लोगों ने कर दिया ट्रोल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को नोरा फतेही के फैन पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह और नोरा फतेही, फिल्म स्ट्रीट डांसर के गाने 'हाय गर्मी' पर नाचते नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत अभिनेत्री नोरा फतेही के कातिलाना डांस मूव्स से होती है। कुछ सेकंड बाद रणवीर सिंह फ्रेम में आकर नोरा फतेही के साथ जबरदस्त डांस करते हैं। रणवीर और नोरा ने स्टेज पर लेट कर गाने 'हाय गर्मी' का हुक स्टेप भी किया जिसे देखकर लोगों चिल्लाने लगे। दोनों की ऑन-स्टेज केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: रेखा ने सुनाया अपनी ज़िंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा, कहा - 'मैं छटपटाती रही लेकिन फिर भी उसने मेरे साथ गलत करना बंद नहीं किया'

अभिनेता रणवीर सिंह की नयी फिल्म जयेशभाई जोरदार की बात करें तो यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर के साथ शालिनी पांडे मुख्य भूमिका में नजर आएँगी। जबकि बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह सहायक भूमिकाएँ निभाते दिखाई देंगे। फिल्म 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इसके अलावा रणवीर सिंह सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे। वहीं अभिनेत्री नोरा फतेही की बात करें तो वह फिल्म 'थैंक गॉड' में आइटम सांग में नजर आ सकती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़