अगर NRC और UCC लागू नहीं होगा तो घुसपैठिए पूरे राज्य पर कर लेंगे कब्जा...Jharkhand को लेकर हिमंत बिस्वा सरमा का दावा

By अंकित सिंह | Nov 04, 2024

असम के सीएम और झारखंड के बीजेपी सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगर एनआरसी और यूसीसी लागू नहीं होगा तो घुसपैठिए पूरे झारखंड पर कब्जा कर लेंगे। अपने बयान में हिमंता ने कहा कि हमें झारखंड में घुसपैठियों की पहचान के लिए एनआरसी और ऐसे सर्वे करने होंगे। कल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हम यूसीसी लाएंगे लेकिन आदिवासियों को इससे दूर रखेंगे। अगर एनआरसी और यूसीसी लागू नहीं होगा तो घुसपैठिए पूरे झारखंड पर कब्जा कर लेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हेमंत सोरेन चाहते हैं कि घुसपैठिए आएं क्योंकि वे उनके वोट बैंक हैं। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड के रण में पीएम मोदी, विपक्ष पर किया बड़ा वार, निशाने पर हेमंत सोरेन सरकार

भाजपा नेता ने साफ तौर पर दावा किया कि कांग्रेस हो, जेएमएम हो या आरजेडी हो... ये सभी तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। इनको घुसपैठियों से कोई परहेज नहीं है, ये घुसपैठियों को गले लगाते हैं... क्योंकि घुसपैठिये इनका वोटबैंक हैं। उन्होंने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस की एक ही गारंटी है- वो गारंटी है भ्रष्टाचार की, वो गारंटी है वंशवाद की, वो गारंटी है तुष्टिकरण की, वो गारंटी है हेरा-फेरी की। उन्होंन दावा किया कि जनगणना के आंकड़ों से संथाल परगना में एक महत्वपूर्ण जनसांख्यिकीय बदलाव का पता चलता है। 2001 और 2011 के बीच, अनुसूचित जनजाति की आबादी 46% से घटकर 42% हो गई, जबकि मुस्लिम आबादी 33% से बढ़कर 36% हो गई। यह परिवर्तन क्षेत्र की बदलती जनसांख्यिकी, प्राथमिकताओं और अन्य कारकों के बारे में बहुत कुछ बताता है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक