संख्या बल है तो सरकारी विधेयकों को पारित होने से रोक कर दिखाए विपक्ष: प्रह्लाद जोशी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को विपक्ष को चुनौती दी कि यदि उन्हें लगता है कि लोकसभा में उनके पास संख्या बल है तो वे सदन के पटल पर सरकारी विधेयकों को पारित होने से रोककर दिखाएं। जोशी का यह तीखा बयान ऐसे समय में आया है जब लोकसभा में कांग्रेस का सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव स्वीकार किया जा चुका है। विपक्षी नेताओं ने प्रस्ताव के स्वीकारे जाने के बावजूद सरकार द्वारा विधायी कार्य किए जाने पर आपत्ति जताई है। केंद्रीय मंत्री ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे अचानक अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए, क्या इसका मतलब यह है कि कोई सरकारी कामकाज नहीं होना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: Mumbai: मोदक सागर झील उफान पर, शहर के सात जलाशय 68 फीसदी तक भरे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई द्वारा प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था और कहा था कि वह सदन में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से परामर्श करने के बाद चर्चा के लिए तारीख तय करेंगे। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दल इस सप्ताहांत मणिपुर का दौरा करने वाले हैं। इस बारे में पूछे जाने पर जोशी ने कहा, ‘‘उन्हें जाने दीजिए। ग्राउंड जीरो रिपोर्ट क्या है? अगर वे चर्चा को तैयार होते हैं तो हम सदन के पटल पर सब कुछ रखने के लिए तैयार हैं। अगर वे चर्चा करना चाहते हैं, अगर वे चाहते हैं कि सच सामने आए, तो सदन के पटल से बेहतर कोई जगह नहीं है।’’ मणिपुर में जातीय हिंसा के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही है। मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई को हुई थी।

प्रमुख खबरें

Delhi के PG में तंग कमरे और भारी किराए से परेशान छात्र, बुनियादी सुविधाओं के लिए भी अतिरिक्त खर्च

Prabhasakshi NewsRoom: Delhi में जुटे 11 धुरंधर World Leaders, Modi की Diplomacy का दुनिया में बजा डंका!

Famous Ganesh Temple in India: Siddhivinayak से लेकर Trinetra Ganesh तक, भारत के 11 प्रसिद्ध मंदिरों का धार्मिक महत्व

Hartalika Teej 2026 Date: जानिए हरतालिका तीज की Puja Samagri और Shringar List