पाकिस्तान अगर अभिनंदन वर्धमान नहीं लौटाता तो वह कत्ल की रात होती: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

पाटण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि अगर पाकिस्तान भारतीय पायलट अभिनंदन वर्धमान को नहीं लौटाता तो वह ‘कत्ल की रात’ होती। उन्होंने गुजरात के पाटण में एक रैली में कहा कि प्रधानमंत्री की कुर्सी रहे या ना रहे, लेकिन उन्होंने फैसला किया है कि या तो वह जिंदा रहेंगे या आतंकवादी जिंदा बचेंगे। मोदी ने कहा कि शरद पवार कहते हैं कि मुझे नहीं पता कि मोदी क्या करेंगे। अगर उन्हें नहीं पता कि मोदी कल क्या करेंगे तो इमरान खान को कैसे पता होगा? 

उन्होंने गुजरात की जनता से लोकसभा चुनाव की सभी 26 सीटों पर भाजपा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि मेरे गृह राज्य के लोगों का कर्तव्य है कि ‘‘धरती के पुत्र’’ की देखभाल करें, गुजरात में सभी 26 सीटें मुझे दीजिए। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार सत्ता में वापस आएगी लेकिन अगर गुजरात ने भाजपा को 26 सीटें नहीं दी तो 23 मई को टीवी पर चर्चा होगी कि ऐसा क्यों हुआ।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश