जनता हमारे काम से संतुष्ट नहीं तो हमारे काम का क्या मतलब: CM शिवराज

By सुयश भट्ट | Jan 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में बैठकों का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज कई विभागों की बैठक ली। ऊर्जा विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की है। नाराज होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फीडर सेपरेशन के काम की गुणवत्ता की शिकायतें मिली हैं उसे ठीक करें। जनता हमारे काम से संतुष्ट नहीं तो हमारे काम का क्या मतलब ?

इसे भी पढ़ें:आवारा कुत्तों ने 4 वर्ष की बच्ची पर किया हमला, हाई कोर्ट ने लगाई अधिकारियों को फटकार 

वहीं बिजली विभाग की बैठक में फीडर सेपरेशन के काम को लेकर मुख्यमंत्री नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि फीडर सेपरेशन के काम की गुणवत्ता की शिकायतें मिली हैं, ठीक करें। जनता की समस्याओं को जानें उसके अनुरूप कार्य करें।

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मप्र में बेरोजगारी सबसे कम है। इसका कारण कोरोनाकाल में भी प्रदेश में उद्योग लगाना और निवेश आना रहा है। 2019 से करीब 40 प्रतिशत अधिक है। विपरीत परिस्थिति में भी रोजगार बढ़े हैं।

इसे भी पढ़ें:मंत्री के ट्वीट पर सियासी बवाल, नहीं पता राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में अंतर 

उन्होंने आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद जयंती को रोजगार दिवस के रूप मनाया जाएगा। 12 जनवरी को लगभग 3 लाख लोगों को लोन दिया जाएगा। और इसके साथ ही रोजगार के लिए लोन दिए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Kanwar Yatra को लेकर 4 अगस्त से Delhi-Haridwar Highway पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी

अमेरिकी Dollar के मुकाबले लगातार चौथे दिन 16 पैसे चढ़कर 95.66 के स्तर पर बंद हुआ रुपया

आदेशों का पालन नहीं होने का दावा, Bhojshala नमाज स्थल विवाद पर सुनवाई करेगा Supreme Court

गटर जेनरेशन वाले बयान पर विवाद बढ़ने के बाद Kangana Ranaut ने वीडियो जारी कर दी सफाई