Delhi की जनता के बीच Arvind Kejriwal, रोड शो में लोगों से कहा- यदि लोग आम आदमी पार्टी को चुनेंगे, तो मुझे दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2024

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि यदि लोग 25 मई को आम आदमी पार्टी (आप) को चुनते हैं, तो उन्हें दोबारा जेल नहीं जाना पड़ेगा। केजरीवाल ने यहां एक रोड शो के दौरान कहा, ‘‘मुझे 20 दिन बाद वापस जेल जाना है। यदि आप झाड़ू (‘आप’ का चुनाव चिह्न) को चुनते हैं, तो मुझे वापस जेल नहीं जाना पड़ेगा।’’ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ केजरीवाल ने पार्टी के नई दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार सोमनाथ भारती के समर्थन में मोती नगर में एक रोड शो किया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यदि मैं वापस जेल गया, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुफ्त बिजली देना बंद कर देगी, स्कूलों को खराब कर देगी और अस्पतालों तथा मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर देगी।’’ उन्होंने लोगों से भारती के लिए वोट करने को भी कहा, क्योंकि वह विषम परिस्थितियों में भी जरूरतमंद लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Raksha Bandhan पर UP में महिलाओं और सहयोगी को मिलेगी Free Bus सुविधा

FIH World Cup में Netherlands से 3-1 से हारा भारत, सेमीफाइनल की राह हुई बेहद मुश्किल

Haryana के Sanitation Workers की हड़ताल जारी, सरकार से बातचीत बेनतीजा

Amit Shah ने Siliguri Corridor की सुरक्षा समीक्षा की, पूर्वी सीमा पर निगरानी बढ़ाने पर जोर