प्यार में लोगों को दीवाने होते तो सुना था, लेकिन चीन प्रेम ने तो पाकिस्तान को दिवालिया बना दिया

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2021

प्यार में तो लोगों को दीवाना होते कई बार सुना है। लेकिन पाकिस्तान एकलौता ऐसा देश है जो अपने चीन प्रेम की वजह से दिवालिया हो चुका है। ये तो कई दिनों से सामने आ रहा है कि  सरकार के पास देश चलाने के लिए भी पैसे नहीं है। पाकिस्तानी कप्तान ने स्वीकारा है कि उनकी हुकूमत के पास देश चलाने तक के लिए पैसा नहीं है। इसलिए विदेशों के सामने झोली फैलानी पड़ रही है। लेकिन अब आतंक के पनाहगाह वाले देश के दिवालिया होने की बात भी सामने आने लगी है और इसकी वजह है चीन का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट। दरअसल, पाकिस्तान के संघीय राजस्व बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शब्बर जैदी ने कहा है कि उनका देश ‘दिवालिया’ हो चुका है और ‘भ्रम में रहने’ से बेहतर है कि वास्तविकता को पहचाना जाए।

पाकिस्तान की माली हालत खस्ता है और पाकिस्तान फेडरल बोर्ड ऑफ रेवन्यू के पहले टैक एंड ट्रेस सिस्टम उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि देश चलाने के लिए पर्याप्त पैसा न होना सबसे बड़ी चुनौती है जिसकी वजह से उधार लेना पड़ता है। इमरान खान ने पैसों की तंगी की वजह टैक्स कलेक्शन में कमी और बढ़ते विदेशी कर्ज को बताते हुए कहा कि ये पाकिस्तान की सुरक्षा का राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है।   

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway Bus Fire | कश्मीरी गेट से महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की जलकर मौत

एशियाई खेलों में भारतीय Table Tennis जोड़ियों का दबदबा, श्रीजा और यशस्विनी प्री-क्वार्टर फाइनल में

UNSC Reforms | जी-4 देशों का संयुक्त बयान जारी: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों में देरी पर जताई गहरी चिंता

Indian tennis player Parikshit Somani पर डोपिंग के चलते लगा चार साल का बैन