भारत से रिश्ते नहीं सुधारे तो...निक्की हेली ने ट्रंप को दे डाली सीधी वार्निंग

By अभिनय आकाश | Aug 21, 2025

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत और चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप को एक बूढ़ा राष्ट्रपति उम्मीदवार बताने वाली निक्की हेली ने ट्रंप प्रशासन को एक चेतावनी दी है। उन्होंने 20 अगस्त को एक अमेरिकी मैगजीन में प्रकाशित एक लेख में कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को रूसी तेल और टैरफ के मुद्दे को लेकर अमेरिका और भारत के बीच दरार पैदा करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। आपको पता ही है कि 30 जुलाई को ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। जिसके बाद 6 अगस्त को ट्रंप ने एक और फैसला लिया था, जिसमें भारत पर 25 प्रतिशत एक्स्ट्रा टैरिफ लगाने का ऐलान किया। यानी कुल मिलाकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया।

इसे भी पढ़ें: 3236 लाख करोड़ के कर्ज में फंसा अमेरिका! दुनिया को हिलाने चले ट्रंप को ले डूबा टैरिफ बम

चीन को रियायत देना और भारत जैसे मजबूत साझेदार के साथ रिश्ते खराब करना सही नहीं है। इसी बात को दोहराते हुए उन्होंने लिखा कि ट्रंप प्रशासन का भारत के साथ दुश्मन जैसा व्यवहार करना ठीक नहीं है। एशिया में चीनी प्रभुत्व के खिलाफ एकमात्र देश के साथ 25 सालों के रिश्तों को खराब करना एक रणनीतिक आपदा होगी। हेली ने तर्क दिया कि अमेरिका जब चीन से सप्लाई चेन हटाना चाहता है तो भारत ही एक ऐसा देश है जो चीन जैसी बड़ी पैमाने पर चीजें बना सकता है।  

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस