Muslims on Modi UCC: शरिया को छेड़ा तो...मोदी के ऐलान पर मुस्लिमों ने कर दिया साफ

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2024

यूनिफॉर्म सिविल कोड का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर किया था। अब उसको लेकर मुस्लिमों ने बड़ा ऐलान कर दिया है। देश का मुसलमान शरिया कानून से समझौता नहीं करेगा। आपको बता दें कि 15 अगस्त के दिन लाल किले से पीएम मोदी ने यूसीसी पर बहुत बड़ा बयान दिया था। पीएम मोदी ने यूसीसी पर देश की आजादी के दिन बड़ा बयान दिया तो इसके कुछ न कुछ मायने तो जरूर ही होंगे। पीएम मोदी के बयान के बाद सारे मुस्लिम संगठन घबरा गए हैं। धमकी देने पर उतर आए हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेक्युलर सिविल कोड’ पर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। बोर्ड का कहना है कि मुसलमान शरिया कानून से समझौता नहीं करेंगे, इसलिए समान या सेक्युलर नागरिक संहिता स्वीकार नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Assam-Mizoram ने Border Dispute को सुलझाने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की

वैसे आपको बता दें कि भारत के संविधान का आर्टिकल 44 कहता है कि राज्यों को अपने नागरिकों के लिए सामान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रयास करना चाहिए। संविधान निर्माताओं ने अपने दौर में इसे लागू नहीं किया था और भविष्य में इसका फैसला संसद पर छोड़ दिया था। जिससे सहमति के बाद इसे बनाया जा सके। लेकिन अभी तक इस पर फैसला नहीं हो पाया है। जब भी यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात होती है तो मुसलमान धमकी देने लग जाते हैं। 

प्रमुख खबरें

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल

कौशांबी पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में अरेस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया