JAM को लेकर आपस में भिड़ी भाजपा और सपा, अखिलेश बोले- सरकार बनने पर पूरे 5 साल तक देते रहेंगे गरीबों को खाना

By अनुराग गुप्ता | Nov 14, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा ने भाजपा के जैम (JAM) का मतलब निकाला है। J झूठ के लिए, A अहंकार के लिए और M का 'मंहगाई' है। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आजमगढ़ में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा हुए कहा था कि मोदी जी ने एक जैम लाया है जिससे भ्रष्टाचार विहीन खरीदी हो सके। J का मतलब जनधन बैंक अकाउंट, A का मतलब आधार कार्ड और M का मतलब मोबाइल फोन है। मैंने यह बात गुजरात में कहीं बोली थी, जिस पर सपा के एक नेता ने कहा था कि हम भी जैम लाए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक पत्रकार के हवाले से कहा कि सपा ने J से जिन्ना, A से आजामखान और M से मुख्तार लाए हैं। ऐसे में भाजपा का जैम चाहिए या फिर सपा का... 

इसे भी पढ़ें: वाराणसी से चुनावी व्यूह रचना की शुरुआत, अखिलेश के गढ़ से पूर्वांचल की नब्ज टटोलेंगे, क्यों गेम चेंजर माना जा रहा शाह का UP दौरा 

मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश इसी बीच अखिलेश यादव ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में कई किसानों की जान चली गई। सरकार परेशान नहीं है। इसी बीच उन्होंने लखीमपुर खीरी का भी मामला उठाया और कहा कि क्या आप अपनी जीप से अन्नदाता को कुचल सकते हैं ? समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को कुचल दिया गया। उसके बाद वे कानूनों को कुचल रहे थे। अगर उन्हें दोबारा मौका दिया गया तो वे संविधान को भी कुचल सकते हैं। किसान मायूस है, उनकी आमदनी दोगुनी नहीं बल्कि महंगाई बढ़ी है।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश