'मंदिरों में ताकत होती तो गोरी-गजनवी जैसे लुटेरे नहीं आते', सपा विधायक इंद्रजीत सरोज का विवादित बयान

By अंकित सिंह | Apr 15, 2025

समाजवादी पार्टी के विधायक इंद्रजीत सरोज ने अपने उस बयान का बचाव किया जिसमें उन्होंने मुहम्मद गौरी जैसे ऐतिहासिक आक्रमणों के दौरान भारतीय देवी-देवताओं की भूमिका पर सवाल उठाया था। एएनआई से बात करते हुए सरोज ने कहा कि देश के देवी-देवताओं को आक्रमणकारियों को श्राप देकर राख में बदल देना चाहिए था। समाजवादी पार्टी के विधायक ने कहा कि हमारे देवी-देवता इतने शक्तिशाली नहीं थे। 712 ई. में मुहम्मद बिन कासिम अरब से इस देश में आया और देश को लूटा। मुहम्मद गौरी इस देश को लूटने आया था। तो इस देश के देवी-देवताओं ने क्या किया? 

इसी बीच समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने एक और बयान देकर सियासत तेज कर दी है। आंबेडकर जयंती के मौके पर उन्होंने आगरा में स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि गड़े मुर्दे उखाड़ने की जरुरत नहीं है। तुम्हारा कहना है कि हर मस्जिद के नीचे मंदिर है। हमें यह कहना पड़ेगा कि हर मंदिर के नीते बौद्ध मठ है। वो ये बयान देकर ही नहीं रुके। बल्कि उन्होंने कहा कि अगर तुम कहोगे कि मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम में किसका डीएनए है। ये भी बता दो। सुमन ने करणी सेना पर भी हमला बोला है। 

इसे भी पढ़ें: Rana Sanga विवाद के बीच बोले रामजीलाल सुमन, कहा- मुसलमान में बाबर का डीएनए, तो तुम में किसका

उन्होंने कहा कि हमने कुल तीन सेनाओं को चुना था जिसमें वायु सेना, थल सेना और नौ सेना शामिल थी। हमारे बीच नई सेना आई है। समाजवादी पार्टी के सांसद राजमीलाल सुमन ने कहा कि हमारी जमीन पर चीन ने कब्जा किया है। चीन अरुणाचल प्रदेश को अपने क्षेत्र में दिखाता है। ऐसे में करणी सेना के रणबांकुरों को देश की सीमा पर जाना चाहिए और चीन से हमारी रक्षा करनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit के चलते Delhi Traffic Police ने 35 से अधिक सड़कों पर जारी की एडवाइजरी

Varaha Jayanti पर पंचामृत से करें श्रीहरि का अभिषेक, 13 सितंबर को बन रहा पूजा का शुभ संयोग

Saudi Arabia की पाइपलाइन पर हुए हमले हमारे इलाके से हुए: Iraq

Gwalior Air Force Station से विमान संबंधी कबाड़ चुराने वाले 3 लोग गिरफ्तार